आरईसी का शुद्ध मुनाफा 45 फीसदी बढ़ा
मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कार्पोरेशन लिमिटेड (आरईसी) के बुधवार को घोषित नतीजों के मुताबिक 2009-10 की अंतिम तिमाही में कंपनी का मुनाफा 44.6 फीसदी बढ़कर 561.17 करोड़ रुपये हो गया। 2008-09 की आखिरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 388.04 करोड़ रुपये था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 1,447.09 करोड़ रुपये से 29.2 फीसदी बढ़कर 1,869.57 करोड़ रुपये हो गई है।
वर्ष 2009-10 में कंपनी का कुल मुनाफा पिछले साल के 1,272.08 करोड़ रुपये से 57.3 फीसदी बढ़कर 2,001.42 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा कंपनी की कुल आय 4,931.28 करोड़ रुपये से 36 फीसदी बढ़कर 6,707.6 करोड़ रुपये हो गई है।
आरईसी ने 2009-10 के लिए कंपनी के प्रति शेयर पर 3.5 रुपये का लाभांश घोषित किया है। अंतरिम लाभांश सहित कंपनी के शेयरों पर 2009-10 के लिए मिलने वाला कुल लाभांश 6.5 रुपये प्रति शेयर हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications