राष्ट्रपति की चीन यात्रा अगले सप्ताह
उनकी यह यात्रा भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रही है।
पाटील को चीन के राष्ट्रपति हू जिन्ताओ ने आमंत्रित किया था और वह 26-31 मई तक चीन दौरे पर रहेंगी।
बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, "वह बीजिंग, ल्यूयांग और शंघाई का दौरा करेंगी। चीन के राष्ट्रपति जिन्ताओ से प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।"
राष्ट्रपति चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ और नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के अध्यक्ष वु बंगुओ सहित अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगी।
राष्ट्रपति ल्यूयांग में भारतीय ढंग के एक बौद्ध मंदिर का उद्घाटन भी करेंगी। इसका निर्माण मध्य प्रदेश के सांची स्तूप से प्रेरित होकर किया गया है। मंदिर के निर्माण में पांच वर्ष का समय लगा तथा 40 लाख डॉलर व्यय हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications