पाकिस्तान में 40 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि यह मुठभेड़ ओरकजई जिले में हुई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,"आतंकवादियों ने डाबोरी इलाके के एक सुरक्षा चौकी पर रॉकेट दागे इसके बाद 150 से अधिक आतंकवादियों ने चौकी पर हमला कर दिया।"
एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया,"इस कार्रवाई में दो सैनिक मारे गए जबकि 21 घायल हो गए।"
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकवादी अपने ठिकानों की ओर लौट गए। इस कार्रवाई में 35 से 40 के बीच आतंकवादी मारे गए जबकि 20 से 30 घायल हो गए।
एक खुफिया अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस कार्रवाई में तालिबान के 50 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए और करीब 40 घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications