हुंडई भारत में इंजन इकाई लगाएगी
सियोल, 19 मई (आईएएनएस)। हुंडई मोटर भारत में 55 करोड़ डॉलर की लागत से डीजल इंजन संयंत्र स्थापित करेगी।
हुंडई भारत से सबसे ज्यादा कारें निर्यात करने वाली कंपनी है और अपनी स्थिति को बनाए रखने के लिए हुंडई उपभोक्ताओं को चयन के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना चाहती है।
कंपनी ने कहा, "हमने करीब तीन महीने पहले ही डीजल इंजन संयंत्र की व्यवहार्यता जांचने के लिए अध्ययन किया था, अब भारत में अपने कर्मचारियों से विचार-विमर्श के बाद कंपनी के वैश्विक मुख्यालय में इस संबंध में निर्णय ले लिया जाएगा।"
कंपनी के सूत्रों के मुताबिक इस संयंत्र की लागत करीब 55 करोड़ डॉलर वार्षिक उत्पादन क्षमता तीन लाख यूनिट रहेगी।
कंपनी ने कहा कि वह इंजन के उपकरणों का स्थानीय उत्पादन करना चाहती है, क्योंकि उसे प्रतिद्वंदियों से इस क्षेत्र में काफी चुनौती मिल रही है। सिलेंडर ब्लॉक हेड जैसे अन्य उपकरणों के क्षेत्र में कोई समस्या नहीं है।
हुंडई मोटर के कायकारी निदेशक से जब इस संबंध में आधिकारिक बयान देने को कहा गया तो उन्होंने किसी समय सीमा का उल्लेख न करते हुए आई10 मॉडल के लिए डीजल इंजन संयंत्र स्थापित करने की योजना पर विचार किये जाने की बात कही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications