चीन में 45 हजार डॉलर का सार्वजनिक शौचालय!
चीन के शानडोंग प्रांत के शहर जिनान में इन दिनों ऐसे ही सार्वजनिक शौचालयों की चर्चा है। ऐसे एक शौचालय को बनाने में 43,900 डॉलर खर्च आया है। इन शौचालयों में टी-टेबल के साथ-साथ लोगों के लिए पीने के साफ पानी की भी व्यवस्था की गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जिनान में बीते शुक्रवार को जब इस तरह के पहले शौचालय का उद्घाटन किया गया, तब लोगों की भौंहें भी तन गईं।
एक स्थानीय नागरिक ने यहां तक कहा कि शौचालय की सुंदरता को बढ़ाने के लिए की गई व्यवस्था उसके ड्रॉइंगरूम से बेहतर है लेकिन ऐसे कितने लोग हैं, जो शौचालय में चाय पानी और टीवी देखना पसंद करेंगे।
बहुत से लोगों ने शौचालयों के निर्माण में उनकी गाढ़ी कमाई की बर्बादी को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि स्थानीय सरकार को ऐसे शौचालयों की जगह लोगों के स्वास्थ्य साधनों और शिक्षा के बारे में सोचना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications