थाईलैंड में प्रदर्शन समाप्त लेकिन हिंसा जारी (लीड-3)

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार स्काईट्रेन अशोक स्टेशन के समीप एक बस फूंक दी गई है और शहर के विभिन्न स्थानों से धुंआ उठ रहा है। थाई संवाद समिति ने खबर दी है कि अकेले दिंग दाएंग में ही कम से कम 20 जगहों पर आग लगी है।

मुख्य प्रदर्शन स्थल के करीब चंद मिनट पहले सरासिन में एक बम विस्फोट हुआ जिसमें पांच थाई सैनिक घायल हो गए। राशापरासांग के निकट प्रदर्शनकारियों ने एक शॉपिंग सेंटर के परिसर को आग लगा दी। एएसटीवी के अनुसार सियाम पैरागान के एक शॉपिंग परिसर में भी आग लगा दी गई। दोनों स्थानों की आग पर काबू पाया जा चुका है।

रेडशर्ट प्रदर्शनकारियों द्वारा आंदोलन समाप्ति की घोषणा के बाद सुरक्षा बलों ने मुख्य प्रदर्शन स्थल की ओर बढ़ना रोक दिया है। ज्यादातर प्रदर्शनकारी वहां से जा चुके हैं।

इस बीच रक्षा मंत्री जनरल प्रावित वोंग्सुवॉन ने कहा है कि बुधवार रात पूरे बैंकाक में कर्फ्यू रहेगा।

प्रदर्शनस्थल पर मौजूद रेडशर्ट नेताओं के हवाले से नाथावुट सैकुआ ने कहा कि और लोगों को जान न गंवानी पड़े, इसलिए यह प्रदर्शन समाप्त किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि रेड शर्ट्स अपना संघर्ष जारी रखेगा। नेताओं ने प्रदर्शनकारियों से नेशनल स्टेडियम की बढ़ने को कहा। नाथावुट ने कहा कि नेता नेशनल पुलिस ऑफिस में जाकर आत्मसमर्पण करेंगे।

जिस समय नाथावुट यह घोषणा कर रहे थे, उस दौरान हो रहे टीवी प्रसारण में गोलीबारी की आवाजे साफ सुनाई दे रही थीं। कुछ नेता झटपट मंच से नीचे उतर गए। यह पता नहीं चल सका है कि कोई नेता गोलीबारी की चपेट में आया या नहीं।

नौ हफ्ते तक चले प्रदर्शन के दौरान जबरदस्त झड़पे हुईं। इस दौरान 68 लोग मारे गए और 1400 से ज्यादा घायल हो गए। बुधवार को एक इतालवी फोटो पत्रकार की छाती में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय टेलीविजन खबरों में कहा गया है कि चार अन्य पत्रकार भी घायल हो गए।

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार सुबह शुरू हुई झड़पों में कम से कम 16 लोग घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य प्रदर्शनस्थल को जाने वाली राचदामरी रोड पर टायरों को आग लगा दी। वहां मौजूद नेता सुरक्षा बलों की कार्रवाई शुरू होने से पूर्व प्रदर्शनकारियों को नाचने-गाने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

सेना द्वारा वर्ष 2006 में सत्ता से बेदखल किए गए भगोड़े पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा प्रदर्शनकारियों को राजनीतिक और वित्तीय समर्थन दे रहे हैं। सरकार का कहना है कि शिनावात्रा अपने निजी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रदर्शन खत्म करने का विरोध कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+