बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में बाघिन की मौत
बांधवगढ राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक सी. के. पाटिल ने आईएएनएस को बताया कि बुधवार की सुबह एक बाघिन को लंगड़ते हुए देखा गया था। वह पानी में भी बैठी देखी गई थी। बाद में उसकी मौत हो गई। मृत बाघिन तीन वर्ष की थी।
उन्होंने आशंका जताई कि बाघिन को किसी पर्यटक वाहन ने टक्कर मार दी हो, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। उद्यान प्रबंधन उन वाहनों का भी पता लगा रहा है, जो सुबह के वक्त पर्यटकों को लेकर आए थे।
उन्होंने यह आशंका भी जताई कि बाघिन का किसी नर बाघ से संघर्ष हुआ हो और उसकी जान चली गई हो। पाटिल का कहना है कि यह अभी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता कि मौत की वास्तविक वजह क्या है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications