मुंबई पुलिस को मिलेगा कम कैलोरी युक्त भोजन
नईगांव पुलिस मुख्यालय में मंगलवार शाम इस कैंटीन का उद्घाटन करते हुए गृह मंत्री आर. आर. पाटील ने कहा कि इस कैंटीन से पुलिसकर्मियों को स्वस्थ व दुरुस्त रहने में मदद मिलेगी।
पाटील ने कहा, "कई बार पुलिसकर्मियों को काम के दौरान सही भोजन नहीं मिल पाता है.. गणेश चतुर्थी, दुर्गा पूजा या नवरात्रि में अक्सर ऐसा होता है। ऐसे अवसरों पर वे जिस स्थान पर अपनी सेवाएं दे रहे होंगे, उनके खाने के डिब्बे वहां तक पहुंचाए जाएंगे।"
इस अवसर पर मुंबई पुलिस आयुक्त डी. शिवानंदन ने कहा, "काम के अनियमित और अजीब समय के कारण ज्यादातर पुलिसकर्मियों को सड़क किनारे मिलने वाले सस्ते व अस्वास्थ्यवर्धक भोजन पर निर्भर रहना पड़ता है। यह जरूरी है कि पुलिसकर्मी दिनभर में कम से कम एक बार स्वास्थ्यवर्धक भोजन लें।"
उन्होंने कहा, "यही वजह है कि हमने कम कैलोरी युक्त स्वास्थ्यवर्धक भोजन परोसने वाली कैंटीन शुरू करने का निर्णय लिया।"
शिवानंदन ने बताया कि खाद्य विशेषज्ञों और आहार सलाहकारों के मार्गदर्शन में यह कैंटीन चलाई जाएगी। ये सलाहकार और विशेषज्ञ कैंटीन में परोसे जाने वाले भोजन की सूची निर्धारित करेंगे।
उन्होंने बताया कि अगले कुछ महीनों में अन्य तीन-चार स्थानों पर भी इस तरह की कैंटीन शुरू की जाएंगी।
कैंटीन के लिए ईकोटेल होटलों के मालिक विट्ठल कामत से अनुबंध किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications