जानवर भी हो सकते हैं समलैंगिक
हवाई विश्वविद्यालय में पक्षियों के एक समूह पर किये गए अध्ययन में पाया गया कि जीवन भर साथ रहने वाले पक्षियों के एक तिहाई जोड़े मादाओं के थे।
टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके में छपी रिपोर्ट के मुताबिक नर से संसर्ग के बाद, मादाओं के जोड़े मिलकर अपने अंड़ों का पालन-पोषण करती हैं।
ओस्लो विश्वविद्यालय के समलैंगिकता विशेषज्ञ पीटर बोकमैन कहते हैं, "यौन इच्छा का उद्देश्य केवल बच्चे पैदा करना नहीं है। इसका उद्देश्य समूह बनाना भी है। कई जानवरों में समलैंगिकता साधारण सामूहिक व्यवहार है।"
वैज्ञानिकों में हालांकि अभी इन निष्कर्षो पर काफी मतभेद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications