बंद के दूसरे दिन भी नक्सलियों ने पटरी उड़ाई
सहायक पुलिस महानिदेशक (रेलवे) दिलीप मित्रा ने आईएएनएस से कहा, "विस्फोट सुबह दो बजे हुआ। मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और उसके सहायक को हल्की चोटें आईं हैं।"
विस्फोट की वजह से ओवरहेड तार में आई गड़बड़ी से रेल परिचालन बाधित हो गया।
घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। बिना किसी विलंब के मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया।
हावड़ा जा रही मुंबई मेल, हटिया एक्सप्रेस और कोरापुट एक्सप्रेस को कई स्टेशनों पर घंटों खड़ा रहना पड़ा।
नक्सलियों का पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा का दो दिवसीय बंद बुधवार को समाप्त हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications