थाईलैंड में सुरक्षाबलों की कार्रवाई, विदेशी पत्रकार की मौत (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रामा फोर और सिलोम रोड चौराहे पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने अवरोधकों को हटाने के लिए बख्तरबंद गाड़ियों का इस्तेमाल किया।

एक इतालवी फोटो पत्रकार की छाती में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय टेलीविजन खबरों में कहा गया है कि बुधवार को चार अन्य पत्रकार भी घायल हो गए।

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह शुरू हुई झड़पों में कम से कम 16 लोग घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य प्रदर्शनस्थल को जाने वाली राचदामरी रोड पर टायरों को आग लगा दी। वहां मौजूद नेता सुरक्षा बलों की कार्रवाई शुरू होने से पूर्व प्रदर्शनकारियों को नाचने-गाने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

सरकारी प्रवक्ता पनीतन वात्तान्यागोर्न ने कहा कि लुम्पिनी पार्क को कब्जे में लेने का सरकार का प्रयास 'सफल' हुआ है।

हजारों प्रदर्शनकारियों ने शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र पर गत तीन अप्रैल से कब्जा कर रखा है। प्रदर्शनकारी संसद को तुरंत भंग कर नए चुनाव करवाने की मांग कर रहे हैं।

सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के तत्काल बाद रामा फोर स्थित डिन डेंग रोड पर एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय को प्रदर्शकारियों ने आग के हवाले कर दिया। इस कार्यालय में एक विस्फोट की भी आवाज सुनी गई।

सेना के विद्रोह द्वारा वर्ष 2006 में सत्ता से बेदखल किए गए भगोड़े पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा प्रदर्शनकारियों को राजनीतिक और वित्तीय समर्थन दे रहे हैं। सरकार का कहना है कि शिनावात्रा अपने निजी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रदर्शन खत्म करने का विरोध कर रहे हैं।

सेना ने तीन वर्ग किलोमीटर के प्रमुख प्रदर्शन स्थल को अपने घेरे में ले लिया है लेकिन थाईलैंड के अन्य हिस्सों में भी हिंसा फैल गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+