मेघालय में सुरक्षा बलों ने उग्रवादी शिविर नष्ट किए
पुलिस अधीक्षक डाल्टन पी. मारक ने आईएएनएस से कहा, "केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक विशेष कार्य दल ने दुरामा पहाड़ी क्षेत्र में जीएनएलए के एक प्रशिक्षण शिविर पर हमला किया है।"
हालांकि बुधवार सुबह को की गई इस कार्रवाई में कोई उग्रवादी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
दुरामा पहाड़ी मेघालय की राजधानी शिलांग से 350 किलोमीटर दूर पश्चिमी गारो पहाड़ी जिले में स्थित है।
मारक ने कहा, "कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच भारी गोलाबारी हुई हालांकि वे जल्दी ही भाग खड़े हुए। लेकिन इस दौरान वे अपने कुछ हथियार छोड़ गए।"
जीएनएलए शिविर से एक मशीन गन, एक यूजेडआई सब-मशीन गन, कई ग्रेनेड और बम, एक लैपटाप और कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं।
जीएनएलए पश्चिमी मेघालय में संप्रभु गारोलैंड की मांग करने वाले उग्रवादियों का संगठन है। इसका नेतृत्व पुलिस की नौकरी कर चुका चैंपियन आर. संगमा कर रहा है।
मंगलवार को मेघालय पुलिस ने जीएनएलए एक अन्य गिरफ्तार नेता नोवेम्बर्थ मारक के बयान के आधार पर मणिपुर और नागालैण्ड के एक मोबाइल फोन सिम गिरोह को गिरफ्तार किया था।
जीएनएलए के संस्थापक और महासचिव नोवेमबर्थ मारक को पुलिस ने पिछले शनिवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications