थाईलैंड में रेड शर्ट प्रदर्शनकारियों का आंदोलन समाप्त

बैंकाक, 19 मई (आईएएनएस)। थाईलैंड की राजधानी बगदाद में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बुधवार तड़के सुरक्षा बलों की कार्रवाई शुरू होने के बाद रेड शर्ट्स प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार प्रदर्शनस्थल पर मौजूद रेडशर्ट नेताओं के हवाले से नाथावुट सैकुआ ने कहा कि और लोगों को जान न गंवानी पड़े, इसलिए यह प्रदर्शन समाप्त किया जा रहा है।

नौ हफ्ते तक चले प्रदर्शन के दौरान जबरदस्त झड़पे हुईं। इस दौरान 68 लोग मारे गए और 1400 से ज्यादा घायल हो गए। एक इतालवी पत्रकार की बुधवार को गोली लगने से मौत हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+