उत्तर में गर्मी का कहर, दक्षिण में लैला का खतरा (लीड-1)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में लैला तूफान के मद्देनजर चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर के राज्यों अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भी कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

दिल्ली में बुधवार को भी दिन की शुरुआत तपिश के साथ हुई। यहां न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

बुधवार को न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले पांच वर्षो में सर्वाधिक था।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, "दिनभर आसमान साफ रहेगा लेकिन शाम को आंशिक बादल छाने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।"

आईएमडी के अधिकारी के अनुसार तपिश की वजह पूरे उत्तर भारत में गर्म हवाएं चल रही हैं।

मध्य प्रदेश में बढ़ते तापमान ने लोगों को झुलसा कर रख दिया है। साफ आसमान और शुष्क मौसम के बीच पूरे प्रदेश के लू की गिरफ्त में आने के आसार बन गए हैं।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है जबकि सबसे गर्म खजुराहो, दतिया, दमोह और सीधी रहा, जहां पारा 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश को अभी गर्मी से निजात के आसार नहीं है। पूरे प्रदेश के ही लू की गिरफ्त में आने के आसार बन गए है। प्रदेश का लगातार तापमान बढ़ता ही जा रहा है। भोपाल में अधिकतम तापमान 43़ 4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 43़ 2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 46 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 45़ 2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

पुरवा हवा के चलने से पटना सहित राज्य के सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में कमी अवश्य आई है परंतु उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 38़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार भागलपुर का अधिकतम तापमान 39़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया का 41़ 4 तथा पूर्णिया का 36़ 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी में मंगलवार की शाम आद्र्रता 43 प्रतिशत जबकि सुबह की आद्र्रता 64 प्रतिशत मापी गई।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने बुधवार को बताया कि पुरवा हवा चलने के कारण उमस में वृद्धि हुई है क्योंकि वातावरण में आद्र्रता का प्रतिशत बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक आसमान साफ रहेगा तथा बारिश की संभावना नहीं है।

उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार गया है। राज्य में लोग भीषण गर्मी और लू के कहर से बेहाल हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान बुंदेलखंड क्षेत्र का झ्झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस साल का अधिकतम तापमान है।

इसके अलावा आगरा का अधिकतम तापमान 46.4, इलाहाबाद का 41.0, वाराणसी का 40.7, कानपुर का 41.5 और लखनऊ का 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी क्षेत्रों से आने वाली गर्म हवाओं और साफ आकाश होने के कारण सीधी पड़ने वाली सूर्य की किरणों के चलते प्रदेश के तापमान में वृद्धि दर्ज हो रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+