ऑपरेशन ग्रीन हंट के बहाने कमजोरों की हत्या रोको : किशनजी

Naxalites Attack
कोलकाता। नक्सलियों ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ की जमीन को खून से लाल कर दिया है। नक्सलियों के इस बार के हमले में ना केवल जवान बल्कि बड़ी संख्या में आम लोगों की भी जानें गयी हैं। इस हमले में लगभग 50 लोंगों की जानें गयी हैं। अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन 50 लोगों में से 20 जवान और 30 आम आदमी मारे गये हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी नक्सली एक भीषण हमले में 76 जवानों को मौत के घाट उतार चुके हैं।

किशनजी की मांग

दंतेवाड़ा जिले में हुए हालिया नक्सली हमले से कुछ समय पहले वामपंथी विद्रोहियों के नेता कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी ने केंद्र सरकार से विद्रोहियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ग्रीन हंट और 'कमजोर लोगों की हत्या' रोकने की मांग की थी। बांग्ला समाचार चैनल चौबीस घंटा से किशनजी ने कहा, "मैं केंद्र सरकार को एक स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि ऑपरेशन ग्रीन हंट रोका जाय। गलत चीजों को बढ़ावा देना रोका जाय। कमजोर लोगों की हत्या रोकी जाए।"

नक्सलियों से संबंधित अन्य खबरें पढ़ें

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओ) के पोलित ब्यूरो सदस्य किशनजी ने कहा, "अगर कोई दल आम लोगों की भलाई के लिए काम करता है तो नक्सली उसके साथ बातचीत के लिए तैयार है।" किशनजी ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और रेलमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए कुछ खास नहीं किया। उन्होंने कहा, "हमने ममता का समर्थन किया। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए आपने क्या किया।"

उल्लेखनीय है कि नक्सल समस्या देश की बड़ी समस्याओं में से एक बन चुकी है। केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और बिहार समेत अन्य राज्यों में नक्सलियों के खिलाफ अर्धसैनिक और पुलिस की मदद से जोरदार अभियान चला रही है। नकसलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान का नाम ऑपरेशन ग्रीनहंट रखा गया है। ऑपरेशन ग्रीनहंट पिछले डेढ़ साल से नक्सलियों के समूल विनाश के लिए काम कर रहा है। ऑपरेशन ग्रीनहंट के लि सरकार ने स्थानीय जनता को भी प्रशिक्षित कर हथियार थमाये हैं जो नक्सलियों के सफाये में सरकार के साथ मिल कर काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+