राज-उद्धव साथ-साथ!

पढ़े : सिनेमा की खबरें
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि हमेशा जहर उगलने वाले राज ठाकरे ने एक जनता समारोह में खुल कर उद्धव ठाकरे के हूनर फोटोग्राफी की जमकर तारीफ कर डाली। जिसे सुनकर शिवसैनिकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। इसके अलावा बीएमसी के महापौर चुनाव एंव अंबरनाथ नगरपालिका में सत्ता कब्जा करने में मनसे ने शिवसेना को मदद की है। इन सभी का अर्थ यह लगाया जा रहा है कि शिवसेना और मनसे निकट आ रहे हैं, लेकिन राजनीतिक पंडितों को यह बिल्कुला भी संभव नही लग रहा है कि यह एक साथ हो सकते है, क्योंकि राज ठाकरे को लगने लगा है कि शिवसेना को खत्म करना उतना आसान नहीं है जितना उन्हें शुरू में लग रहा था। ऎसे में वे समझौता न सही, परोक्ष रूप में कुछ गठजो़ड करने के मूड में आ गए हैं।
पढ़े : लाइफ स्टाइल के बारे में
उद्धव भी तपते तवे पर रोटी सेकने के मकसद से बात आगे बढ़ा रहे हैं। गत लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में मनसे ने शिवसेना क ो काफी झटके तो दिए पर वह शिवसेना की ज़ड काटने में सफल नहीं हुआ। हाल ही हुए महानगरपालिका के चूनाव में तो मनसे का लगभग सफाया ही हो गया है। बीएमसी से आगामी चुनाव में यदि उसने शिवसेना-बीजेपी में से किसी एक या दोनों के साथ तालमेल नहीं बिठाया तो मनसे का अस्तित्व खतरे में प़ड सकता है, क्योकि कांग्रेस-एनसीपी द्वारा मनसे से गठबंधन की कतई संभावना नहीं है। लेकिन ये राजनीति की बिसात है यहां कौन किसको शह दे दे या मात कर दें कहा नहीं जा सकता है ।












Click it and Unblock the Notifications