दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर आग लगी
नई दिल्ली। मंगलवार की सुबह दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर पर आग लग गई। आग दिल्ली के उत्तम नगर के मेट्रो स्टेशन पर लगी। आग मामूली थी और इस पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया, "आग सुबह 10 बजे के लगभग लगी थी। मेट्रो स्टेशन के नियंत्रण कक्ष में स्थित एक एयर कंडीशनर में यह आग लगी थी।"
अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन सेवा के दो कर्मचारी तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए थे। दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने संभावना जताई है कि शॉर्ट-सर्किट आग लगने की वजह हो सकती है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक अधिकारी के मुताबिक मेट्रो स्टेशन पर यात्री सेवाएं सामान्य हैं।













Click it and Unblock the Notifications