शेखावत को दी गई अंतिम विदाई

जयपुर। पूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके भैरोसिंह शेखावत की अंतिम यात्रा में रविवार को हजारों लोग शामिल हुए। शेखावत को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी दलों के वरिष्ठ नेता यहां पहुंचे।

शेखावत के आवास पर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से लोगों का तांता लग गया। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शेखावत की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

शेखावत का शनिवार का यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। अस्पताल सूत्रों के अनुसार शेखावत को शनिवार सुबह 11.10 बजे मृत घोषित किया गया था। उनके परिवार में पत्नी सूरज कंवर और एक बेटी हैं।

जयपुर के सड़कों पर 'भैरोसिंह अमर रहे' और 'राजस्थान का एक ही सिंह, भैरोसिंह' की गूंज सुनाई दी। उनका अंतिम संस्कार विद्यानगर स्टेडियम के समीप किया जाएगा, जहां एक स्मारक का भी निर्माण किया जाएगा।

शेखावत राजस्थान के सबसे अधिक लोकप्रिय नेताओं में एक थे। उन्होंने वर्ष 1952 में राजनीति में कदम रखा था। भाजपा के राजस्थान इकाई के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा, "उन्हें लोगों से मिलना अच्छा लगता था। वह लोगों की बातें और उनकी समस्याएं सुना करते थे। यह उनके दैनिक कामकाजों में शामिल था।"

शेखावत का जन्म 23 अक्टबूर, 1923 को राजस्थान के सीकर जिले के खचरियावास गांव में हुआ था। वह तीन बार वर्ष 1977-1980, 1990-1992 और 1993-1998 में राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे।

उपराष्ट्रपति कृष्णकांत के निधन के बाद शेखावत देश के 11वें उपराष्ट्रपति चुने गए थे। वह अगस्त, 2002 से जुलाई, 2007 तक उपराष्ट्रपति पद पर रहे। वर्ष 2007 में वह राष्ट्रपति चुनाव में पराजित हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+