चीन में बच्चों पर हमला करने वाले को फांसी
जु युयनान नाम के इस व्यक्ति ने 29 अप्रैल को टाक्सिंग शहर के किंडरगार्टेन के एक सुरक्षाकर्मी और दो अध्यापकों को भी चाकू मारा था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार खुली अदालत में हुई सुनवाई के दौरान 300 से अधिक लोग मौजूद थे।
जु ने कहा कि उसका उद्देश्य समाज के प्रति रोष प्रकट करना था। वह व्यापारिक और निजी उत्पीड़न के सिलसिले से परेशान था। पुलिस ने पाया कि जु के पास शहर में आठ फ्लैट थे उसकी आर्थिक स्थिति ठीक थी। वह विवाहित है और उसका एक बच्चा भी है। उसने एक फोटोकॉपी स्टोर और एक कबाब की दुकान भी खोली थी।
जु पहले एक बीमा कंपनी में काम करता था और वर्ष 2001 में उसे वहां से निकाल दिया गया। इसके बाद से उसने कोई स्थाई नौकरी नहीं की। उसे एक विवाद के चलते एक सुरक्षा फर्म से भी वर्ष 2006 में निकाला गया। पुलिस को झूठी सूचना देने के लिए उसे वर्ष 1999 में हिरासत में लिया गया था।













Click it and Unblock the Notifications