उत्तर प्रदेश - सड़क हादसे में 6 मरे
आगरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार मथुरा जिले में बाजाना पुल पर दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो सकी है।













Click it and Unblock the Notifications