गोदावरी में डूबकर 4 बच्चों की मौत
बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार को गोदावरी नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। इनकी उम्र चार से आठ साल के बीच बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि गोदावरी नदी के किनारे स्थित हिंगनगांव गांव के पांच बच्चे करीब 11 बजे नदी में नहाने गए थे। जब बच्चे एक घंटे बाद भी घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और नदी के किनारे उनके शव पाए गए।
गेवरई पुलिस थाने के निरीक्षक के. टी. टंडाले ने बताया, "ग्रामीण एक बच्ची को बचाने में सफल रहे। उसे बीड सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" ग्रामीणों ने कहा कि बच्चे रेत माफिया के द्वारा खोदे गए गड्ढे में फंस गए थे। बचाई गई बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। महाराष्ट्र का बीड जिला मुंबई से करीब 450 किलोमीटर दूर है।













Click it and Unblock the Notifications