मोटरसाइकिल सवारों की जरूरत नहीं : कैमरन

समाचार पत्र 'द सन' ने शनिवार को कहा कि कैमरन ने अपने स्टाफ से कहा कि अपने आधिकारिक कार्यो के लिए जाते समय रास्ते में आम लोगों की तरह जाम में फंसने से उनको खुशी होगी।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री की विशेष जगुआर कार की खिड़कियां और दरवाजे बम प्रूफ हैं। पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री गॉडर्न ब्राउन विशेष रूप से प्रशिक्षित छह पुलिस मोटरसाइकिल सवारों का उपयोग करते थे जबकि जॉन मेजर एक भी मोटरसाइकिल सवार का इस्तेमाल नहीं करते थे।

कैमरन शनिवार को लंदन के एक व्यस्त चौराहे पर जाम में फंस गए और राहगीरों को प्रधानमंत्री को केवल कुछ फुट की दूरी से देखने का मौका मिल गया।

डाउनिंग स्ट्रीट के एक सूत्र ने कहा कि आम लोगों की तरह यात्रा करके डेविड को खुशी हुई।

स्काटलैंड यार्ड के पूर्व शाही सुरक्षा प्रमुख डाई डेविस कैमरन को बिना पुलिस मोटरसाइकिल सवारों के बकिंघम पैलेस से निकलते देख हैरान थे।

उन्होंने कहा, "मेरे विचार से यह कुछ गलत है। पहला नियम है कि आप चलते रहें। यदि आप रुके तो आप निशाना बन सकते हैं। मैं बहुत चिंतित हूं और कमरन से अपने निर्णय पर फिर सोचने का आग्रह करूंगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+