एमसीआई भंग, सात सदस्यीय समिति का गठन (लीड-2)
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुजाता राव ने कहा कि यह समिति केवल एक वर्ष तक कार्य करेगी। अध्यादेश को कानून मंत्रालय ने अधिसूचित किया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक प्रसिद्ध जठरांत्र रोग विशेषज्ञ (गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट) और इस समय नई दिल्ली के जी. बी. पंत अस्तपाल में जठरांत्र विज्ञान के प्रोफेसर एस. के. सरीन समिति के प्रमुख होंगे।
एमसीआई के मानकों के पूरा नहीं करने वाले पंजाब के एक मेडिकल कॉलेज को मान्यता देने के लिए कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की घूस लेने के मामले में नियामक संस्था के अध्यक्ष केतन देसाई की हुई गिरफ्तारी के बाद उपजे संकट को देखते हुए सरकार ने अध्यादेश लाने का फैसला किया था।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार देसाई को गुजरात सरकार ने भी निलंबित कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications