हर जाति की गिनती हो : शरद यादव
यादव ने शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जब से सरकार ने ओबीसी को जनगणना में शामिल करने का फैसला किया है, तब से तथाकथित बुद्धिजीवियों ने कोहराम मचा रखा है। यादव ने सवालिए लहजे में पूछा कि आखिर ये बुद्धिजीवी जाति आधारित वैवाहिक विज्ञापनों के खिलाफ क्यों नहीं बोलते?
यादव ने कहा कि वह ओबीसी ही नहीं, जनगणना में हर जाति की गिनती किए जाने की मांग कर रहे हैं, ताकि समाज के कमजोर तबकों के लिए समुचित नीतियां बनाई जा सकें।
यादव ने आजादी के बाद से जनगणना में जाति का कॉलम बंद किए जाने को ऐतिहासिक गलती बताया। यादव ने खाप पंचायतों का पक्ष लेने के लिए कांग्रेसी सांसद नवीन जिंदल की भी आलोचना की। विश्व कप ट्वेंटी-20 को लेकर चल रहे मौजूदा विवाद के लिए उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications