पाक में संदिग्ध अमेरिकी ड्रोन हमला, 13 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक खबर जनजातीय जिले के तिरा घाटी इलाके में दो ड्रोनों के जरिए छह मिसाइलें दागी गई। यह इलाका तालिबान और अलकायदा के आतंकवादियों की पनाहगाह है।
खुफिया अधिकारियों के मुताबिक, "प्रारंभिक रिपोटरे में जानकारी मिली है कि 13 लोगों की इसमें मौत हुई है जबकि कई अन्य घायल हुए है।"
अधिकारियों ने संभावना जताई है कि इस हमले में मारे गए लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है। कई लोगों के अभी भी मलबों में दबे होने की आशंका है।
एक अन्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह हमला आवासीय परिसर में हुआ। मरने वालों में महिलाएं व बच्चे शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications