राजस्थान एटीएस ने पीथमपुर के उद्योगपति को लिया हिरासत में
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को एटीएस राजस्थान की टीम ने पीथमपुर में दबिश दी और यहां के उद्योगपति राजेश मिश्रा को अपने साथ ले गई। धार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने एटीएस राजस्थान के पीथमपुर के उद्योगपति को अपने साथ ले जाने की पुष्टि की है, मगर किस मामले की पूछताछ के लिए एटीएस अपने साथ ले गई है इसका खुलासा नहीं किया गया है।
मालूम हो कि अजमेर में हुए बम धमाकों के मामले में पहले भी मध्य प्रदेश के तीन लोगों को राजस्थान एटीएस हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। राजेश को हिरासत में लिए जाने को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications