कार का पंजीकरण नंबर 10 लाख रुपये में नीलाम
पंजाब के एक किसान नरिंदर सिंह शेरगिल ने अपने शौक से प्रेरित होकर लगभग 20 लाख रुपये में नई टोयटा एसयूवी फार्चूनर कार खरीदी और उसके लिए पसंदीदा पंजीकरण नंबर 0001 हासिल करने के लिए 10 लाख रुपये अदा किए।
शेरगिल ने सीएचओ1-एसी-0001 नंबर हासिल करने के लिए शनिवार को यहां पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) कार्यालय में हुई नीलामी के दौरान सबसे अधिक बोली लगाई।
0001 नंबर के लिए अब तक की यह सबसे ऊंची बोली थी, क्योंकि इसके पहले इस नंबर के लिए सर्वाधिक 550,000 रुपये की बोली लगाई गई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications