अमोनिया गैस के रिसाव की जांच के आदेश
शनिवार को बर्फ फैक्ट्री से गैस के रिसाव के कारण सात बच्चों ने दस्त और उलटी की शिकायत की थी जबकि कई की आंखों में जलन हुआ था।
पीड़ित बच्चों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करया गया जहां से इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
गैस के रिसाव के बाद स्थानीय प्रशासन ने काका बर्फ फैक्ट्री को सील कर दिया।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि हिसार के उपजिलाधिकारी इस मामले की जांच करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications