मेक्सिको में प्रमुख राजनीतिज्ञ का अपहरण
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार एटार्नी जनरल के कार्यालय ने शुक्रवार को जानकारी दी कि फर्नाडेज लापता हो गए हैं और उनका वाहन प्रैडो एस्कोबेडो के लॉ कबाना रांच के करीब पाया गया। वाहन को देखकर जोर-जबरदस्ती होने का अंदेशा हो रहा है।
शनिवार को जारी बयान में कहा गया कि उनकी कुछ वस्तुएं वाहन से बरामद की गई हैं। 69 वर्षीय फर्नाडेज ने 1994 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ा था जिसमें वह हार गए थे।
वह 1991-1994 और 2000-2006 तक सीनेटर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications