उत्तर भारत में भीषण गर्मी (लीड-1)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखण्ड में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश का सबसे गर्म स्थान चुरू (राजस्थान) रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा और पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश भी हो सकती है। पहाड़ी राज्य उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा में अगले 24 घंटों के दौरान धूल भरी आंधी और गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में छिटपुट वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान निकोबर एवं द्वीप समूह में बारिश के संकेत हैं, वहीं लक्ष्यद्वीप, केरल, में अगले 24 घंटे के दौरान गरज के साथ बारिश की उम्मीद है।

कर्नाटक के आतंरिक हिस्सों, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। देश के मध्य, पूर्व और पश्चिमोत्तर के मैदानी भागों में अधिकतम तापमान में किसी बदलाव के आसार नहीं हैं।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आईएमडी के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

आईएमडी के अनुसार रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में आंधी भी चल सकती है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। विभाग के अनुसार आगामी हफ्ते में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रिकार्ड नहीं किया जाएगा।

मध्य प्रदेश में अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार दिन के तापमान में दो और रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल का अधिकतम तापमान 42.5, इंदौर का 41.5, ग्वालियर का 44.2 और जबलपुर का 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में लू का कहर बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान खजुराहो और सीधी रहा, जहां पारा 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+