लापता कांग्रेस नेता का सुराग नहीं
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल अपने चालक के साथ शुक्रवार से लापता हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया है।
धार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने रविवार को बताया कि अग्रवाल की स्कार्पियो इंदौर-भोपाल मार्ग पर आष्टा के पास जली हुई मिली है। इसके बाद से पुलिस ने अग्रवाल का तलाशी अभियान और तेज कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications