मैं राम मंदिर के लिए प्रतिबद्ध हूं : कल्याण सिंह
कल्याण सिंह ने आगरा में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि जो भी आगे आकर राम मंदिर निर्माण की परियोजना को पूरा करने के लिए कदम उठाएगा वह उसका समर्थन करेंगे।
कल्याण सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा), दोनों को भ्रष्टाचार में लिप्त होने और समाज को जातीय आधार पर बांटने का आरोप लगाया।
कल्याण सिंह ने कहा कि जाति आधारित जनगणना आवश्यक है, क्योंकि यह सामाजिक सीढ़ी में निचले पायदान पर पड़े लोगों के कल्याण के लिए विशेष परियोजनाओं पर काम करने में सरकार को मदद करेगी।
ज्ञात हो कि सिंह ने इस वर्ष के प्रारंभ में जन क्रांति पार्टी का गठन किया था। वह पार्टी के एक नेता की शादी में हिस्सा लेने आगरा आए हुए थे।
कल्याण ने कहा कि भाजपा की स्थिति शर्मनाक है और यदि उमा भारती भी पार्टी में वापस आ जाती हैं तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications