हिमाचल प्रदेश में पनबिजली उत्पादन में गिरावट
उत्पादन में इस गिरावट के कारण पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है।
अधिकारियों ने कहा है कि यदि अगले कुछ और दिनों तक सूखे की यही स्थिति बनी रही तो विद्युत संकट और गहरा हो जाएगा।
राज्य विद्युत बोर्ड के निदेशक सुनील ग्रोवर ने आईएएनएस को बताया, "पूरे उत्तरी राज्यों को संभवत: विद्युत संकट का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि राज्य सरकार द्वारा संचालित 21 जल विद्युत परियोजना में विद्युत उत्पादन कुछ दिनों से घट गया है।"
ग्रोवर ने कहा कि पूरे उत्पादन में 10 से 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। परिणामस्वरूप उत्तरी ग्रिड में राज्य के विद्युत योगदान में 10 से 12 प्रतिशत की कमी हुई है।
ग्रोवर के अनुसार 300 मेगावाट क्षमता वाली बास्पा जल विद्युत परियोजना में पांच मई के 73 लाख युनिट के मुकाबले 14 मई को उत्पादन घट कर 39 लाख युनिट पर आ गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications