सेना का सेवानिवृत्त अधिकारी चलाता था वाहन चोर गिरोह
पुलिस के अनुसार करीब 18 महीने पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए लेफ्टिनेंट कर्नल एम. पी. सिंह दशकों से यह गिरोह चला रहा था।
इस गिरोह से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि सेवानिवृत्त अधिकारी सहित उसके तीन सहयोगी बच निकलने में कामयाब रहे। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एक पुलिस उप-निरीक्षक को भी निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से फर्जी दस्तावेजों के साथ 11 लग्जरी कारें बरामद की हैं।
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान नगद नारायण उर्फ राम सिंह के रूप में हुई है। नारायण ने स्वीकार किया है कि वह चोरी के वाहनों के फर्जी दस्तावेज तैयार करता था।
कर्नल सिंह का तीसरा सहयोगी राज कुमार उर्फ मुन्ना आमतौर पर चोरी की गाड़ियों को चलाता था। इस गिरोह का चौथा सदस्य संजय उर्फ रवि शंकर कारों को चुराता था और अपने सहयोगियों के हवाले कर देता था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नारायण को जेल भेज दिया गया है और गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications