राहुल गांधी की रैली को मिली मंजूरी
लखनऊ, 16 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के मिर्जापुर जिले में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली की मंजूरी दे दी है। रैली 18 मई को होगी।
मिर्जापुर कांग्रेस समिति के अध्यक्ष माता प्रसाद दुबे ने आईएएनएस से कहा, "जिलाधिकारी ने हमारे आवेदन पर चुप्पी साध ली थी लेकिन हम औपचारिक आधिकारिक अनुमति का इंतजार कर रहे थे, जो किसी भी सार्वजनिक सभा के लिए जरूरी होता है।"
मीडिया में राहुल की रैली को अनुमति नहीं दिए जाने संबंधी खबर के प्रसारित होने के बाद रविवार की सुबह जिलाधिकारी ने आनन-फानन में रैली की अनुमति दे दी।
यद्यपि राज्य सरकार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा, "कोई आवेदन खारिज नहीं किया गया। आदेवन शनिवार की शाम को जिलाधिकारी कार्यालय को प्राप्त हुआ था और रविवार की सुबह अनुमति दे दी गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications