मप्र में अधिकतम तापमान में वृद्धि
मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार दिन के तापमान में दो और रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल का अधिकतम तापमान 42.5, इंदौर का 41.5, ग्वालियर का 44.2 और जबलपुर का 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में लू का कहर बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान खजुराहो और सीधी रहा, जहां पारा 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications