विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षकों के साथ धक्का-मुक्की
डूटा के अध्यक्ष आदित्य नरायण मिश्र ने आईएएनएस को बताया, "विश्वविद्यालय सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने शिक्षकों के साथ धक्का-मुक्की की।"
उन्होंने कहा, "कुलपति रेडियोधर्मी पदार्थ कोबाल्ट के निस्तारण और विकिरण रिसाव से लेकर सेमेस्टर प्रणाली मामले में अवैध काम कर रहे हैं। संघ के सदस्य शिक्षक चाहते हैं कि कुलपति उनसे मिले। हम सेमेस्टर प्राणली को लेकर उनसे चर्चा करना चाहते हैं।"
डूटा के सदस्य संजय कुमार ने बताया कि कुलपति शिक्षकों के साथ धक्का-मुक्की को मूक दर्शक बनकर देखते रहे, जो उनसे मिलने की कोशिश कर रहे थे।
कुमार ने कहा, "कुलपति उत्तरी परिसर के अपने कार्यालय नहीं आ रहे थे, जहां शिक्षक उनसे मिलने के लिए बैठे हुए हैं। हम ही उनसे मिलने के लिए दक्षिणी परिसर चले गए, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने हमें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।"
उन्होंने कहा, "अंतत: कुलपति ने शिक्षकों से मिलने की अनुमति दी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications