मुंबई में इमारत में आग, महिला की मौत (लीड-1)
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "घाटकोपर के एलबीएस मार्ग पर स्थित प्रेसीडेंसियल टावर की सबसे ऊपरी मंजिल पर करीब पांच बजे आग लग गई। मृत महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। "
अधिकारी के अनुसार आग पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियों, पानी के चार टैंकर और एक एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications