मंत्री ने होटल में हुए झगड़े से इंकार किया (लीड-1)
सिंघल ने आईएएनएस से कहा, "मैं नहीं जानता कि इस पूरे मामले में मेरा नाम क्यों घसीटा गया। अगर दिल्ली सरकार के कुछ अधिकारी कुछ जांच के लिए होटल गए तो इसके लिए मुझे क्यों दोष दिया जा रहा है?"
रविवार को छपी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बुधवार को जब होटल के सुरक्षाकर्मी उनकी कार की जांच करने के लिए जोर दे रहे तो उनकी सुरक्षाकर्मियों से झड़प हुई। इस घटना के बाद कई विभागों के अधिकारी होटल पहुंचे और यहां जांच की।
उधर सिंघल ने कहा कि वह बुधवार को या हाल में मौर्या शेरेटन होटल में नहीं गए।
सिंघल ने हालांकि यह स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस बारे में उनसे फोन पर पूछताछ की।
जब आईएएनएस ने होटल से संपर्क किया तो वहां के प्रशासन ने इस घटना के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
मौर्या शेरेटन की प्रवक्ता रिचा शर्मा ने कहा, "इस मामले पर हमें कुछ नहीं कहना है।"
वहीं, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे कानूनी की पूर्ण अवहेलना करार दिया है।
भाजपा राज्य इकाई के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आईएएनएस से कहा, "हम इस घटना की निंदा करते हैं। यदि कानून बनाने वाले ही कानून तोड़ेंगे तो व्यवस्था काम नहीं कर पाएगी। यह घटना सुरक्षा इंतजामों और व्यवस्था को हतोत्साहित करेगी। यह कानून की पूर्ण अवहेलना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications