भोपाल में 2 भाइयों सहित 3 की हत्या
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कान्हा सैया गांव मे रहने वाले गोकुल सिंह उसका भाई अर्जुन सिंह व रिश्तेदार बलवीर मोटर साइकिल से भोपाल आ रहे थे तभी बिलखिरिया थाना क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रही एक मारुति कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े और जब तक कुछ समझ पाते मारुति कार में सवार पांच लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले मे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बलवीर ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक गोकुल पूर्व सरपंच था और उसकी गांव के ही भगवान सिंह के परिवार से रंजिश चली आ रही थी। पूर्व मे भगवान सिंह के बेटे की भी हत्या हो चुकी है जिसका आरोप गोकुल पर था। गोकुल अभी जमानत पर चल रहा था।
इस तिहरे हत्याकांड के बाद कान्हासैया गांव मे तनाव है और भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं बिलखिरिया पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications