नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ के बाद अफरा-तफरी

पूर्वी दिल्ली में किसी निर्माण स्थल पर काम करने वाले श्रमिक अमित झा ने कहा, "मैं अपनी मां और भाई की तलाश कर रहा हूं। हमें विक्रमशिला एक्सप्रेस पकड़ना था। मुझे नहीं पता कि वे रेलगाड़ी पर चढ़ पाए या घायलों में शामिल हैं।"

प्रशासन और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि भगदड़ उस समय मची, जब लोग बिहार जाने वाली एक रेलगाड़ी को पकड़ने के लिए टूट पड़े और एक ओवर ब्रिज पर एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

हालांकि अधिकांश यात्रियों का कहना है कि अंतिम समय में रेलगाड़ी का प्लेटफार्म बदलने के कारण यह हादसा हुआ। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह दुर्घटना तब हुई, जब कुछ यात्री प्लेटफार्म संख्या 11 व 13 के बीच ओवरब्रिज पर फिसल कर गिर पड़े।

रामजी सहाय के पास पटना के लिए आरक्षित टिकट था। उन्होंने कहा, "जब मैं प्लेटफार्म पर पहुंचा तो मेरी रेलगाड़ी छूटने वाली थी, लिहाजा मैंने दौड़ना शुरू कर दिया। वहां बहुत भीड़ थी और मैं नियंत्रण खो बैठा और जमीन पर गिर पड़ा। लोग इधर-उधर भाग रहे थे और महिलाएं व बच्चे मदद के लिए चिल्ला रहे थे।"

भगदड़ में बच गए लोगों की शिकायत थी कि लंबे समय तक प्रशासन की ओर से मदद की कोई व्यवस्था नहीं थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+