सूरीनाम में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 8 लापता
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह हादसा सूरीनाम की राजधानी पारामारिबो से 300 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व के एक जंगल में हुआ।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार खराब मौसम की वजह से यह हादसा हुआ। लापता लोगों की खोज की जा रही है।
विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे। गोडो होलो हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद विमान पारामारिबो जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications