आंध्र प्रदेश में 7 हत्याओं का आरोपी मृत मिला
पुलिस ने रविवार को बताया कि तातीपार्थी रामा राव सात हत्याओं के मामले में आरोपी था। उसका शव अगिरिपल्ली पुलिस थाने के समीप शनिवार रात में मिला। लाश की शिनाख्त रामा राव की बहन नागमणि ने रविवार को की।
पुलिस को संदेह है कि स्थानीय लोगों ने रामा राव की हत्या कर दी हैं। पांच साल पहले आरोपी को पुलिस के हवाले करने वाले चलपती राव से पूछताछ की जा रही है।
पिछले महीने जेल से फरार होने के बाद रामा राव ने चलपति राव को जान से मारने की धमकी दी थी।
रामा राव कृष्णा जिले का रहने वाला था और गत नौ अप्रैल को श्रीकाकुलम जेल से फरार हुआ था। तभी से पुलिस उसे तलाश रही थी।
खमम जिले के रुद्राक्षपाली गांव में वर्ष 2005 में सात लोगों की हत्या के मामले में 35 वर्षीय रामा राव शामिल था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications