अफगानिस्तान में सैनिक की मौत, निजी सुरक्षाकर्मी घायल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायत बल ने बताया कि एक हमले में एक सैनिक की मौत हो गई। इसमें घटना स्थल और सैनिक की राष्ट्रीयता के बारे में खुलासा नहीं किया गया है।
अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत में तैनात अधिकतर नाटो सैनिक अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और नीदरलैंड के हैं।
इस साल संघर्ष में अब तक 197 विदेशी सैनिकों की मौत हो चुकी है।
आतंरिक मंत्रालय ने रविवार को बताया कि दक्षिणी प्रांत कंधार में नाटो के लिए सामानों की आपूर्ति करने के वाले ट्रकों की सुरक्षा में तैनात एक दस्ते पर झेरई जिले में हमला किया गया। इसमें चार निजी सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गए।
गजनी प्रांत में एक संघर्ष के दौरान तालिबान के छह आतंकवादियों के साथ पांच सुरक्षा कर्मियों की मौत के एक दिन बाद यह हमला शनिवार को हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications