दिल्ली से फरार कैदी गोवा में गिरफ्तार
पुलिस ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार संदीप परमार नाम का कैदी एक अन्य कैदी की जमानत संबंधी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फरवरी में जेल से फरार होने में कामयाब हो गया था।
पुसिस के अनुसार संदीप परमार को शुक्रवार को गोवा में गिरफ्तार कर लिया। उस पर वर्ष 2007 में एक व्यापारी को अगवा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में संदीप सिंह नाम के एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया था।
संदीप सिंह को तीन दिन की जमानत मिली थी लेकिन जेल प्रशासन को जमानत संबंधी दस्तावेज संदीप परमार के नाम का मिल गया। इसी का फायदा उठाकर संदीप परमार जेल से फरार हो गया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमें सूचना मिली थी कि संदीप परमार गोवा में है। दिल्ली पुलिस की एक टीम को गोवा भेजा गया था, जिसने संदीप परमार को गिरफ्तार कर लिया।"
पुलिस के अनुसार संदीप परमार गोवा में एक फर्नीचर की दुकान में काम करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications