भगदड़ पीड़ितों को 2 लाख रुपये का मुआवजा
ममता बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, "घटना में दो लोग मारे गए हैं और 15 लोग जख्मी हुए हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, मैं अचंभित हूं, हालांकि अब हालात नियंत्रण में है।"
नई दिल्ली रेल्वे स्टेशन पर बिहार जाने वाली एक ट्रेन पकड़ने के लिए मची भगदड़ में एक बच्चा और एक महिला फुट ओवर ब्रिज पर दबकर मर गए।
यात्रियों का कहना है कि आखिरी मिनटों में रेलगाड़ी का प्लेटफॉर्म परिवर्तित किया गया, इस कारण यह दुर्घटना हुई। वही एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी का कहना है कि प्लेटफॉर्म 12 और 13 के फुटओवर ब्रिज पर कुछ लोगों को ठोकर लगने से यह स्थिति बनी।
भगदड़ में मृत हुई 35 साल की महिला सोनी और अब तक अपरिचित 14 साल के बच्चे के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा रेलमंत्री ने की है।
रेलमंत्री ने मृतकों के प्रति गहरा दुख और उनके परिवारजनों के लिये अपनी संवेदना व्यक्त की है।
इसके अलावा घटना में गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये और मामूली घायलों को 15,000 रुपये के सहायता की घोषणा की गई है।
बनर्जी ने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा, "हम जानना चाहते हैं कि कौन इस घटना के लिए जिम्मेदार है। यह बहुत चिंताजनक है। हम जानना चाहते हैं कि घटना का कारण तोड़-फोड़, अफवाह या उपेक्षा थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications