उत्तर भारत में गर्मी बरकरार, बारिश की संभावना (राउंडअप)

उधर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा के अलावा केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, झारखण्ड, उड़ीसा, कर्नाटक के आतंरिक हिस्सों और तमिलनाडु के कुछ भागों में भी वर्षा हुई है।

दिल्लीवासियों को चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से राहत नहीं मिल रही है। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है और इसके साथ ही शहर के कुछ हिस्सों में शाम या रात तक धूल भरी आंधी चलने और बूंदाबादी के अनुमान हैं।

देश के बाकी तीन महानगरों मुंबई, कोलकात और चेन्नई में रविवार को अधिकतम तापमान 34, 38.1 और 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखण्ड में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा और पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश भी हो सकती है। पहाड़ी राज्य उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा में अगले 24 घंटों के दौरान धूल भरी आंधी और गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में छिटपुट वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान एवं निकोबर द्वीप समूह में बारिश के संकेत हैं, वहीं लक्ष्यद्वीप, केरल, में अगले 24 घंटे के दौरान गरज के साथ बारिश की उम्मीद है।

कर्नाटक के आतंरिक हिस्सों, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार दिन के तापमान में दो और रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल का अधिकतम तापमान 43.1, इंदौर का 41.5, ग्वालियर का 44.2 और जबलपुर का 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में लू का कहर बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान खजुराहो और सीधी रहा, जहां पारा 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, और मध्य महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। भारत के तटीय इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबादी के आसार हैं।

देश के पश्चिमोत्तर के मैदानी भागों में अधिकतम तापमान में किसी बदलाव के आसार नहीं हैं और पूर्वी, मध्य भारत के सटे इलाकों और तटीय भागों में अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम होने की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+