मुंडा हो सकते हैं झारखण्ड के नए मुख्यमंत्री
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुंडा जमशेदपुर से लोकसभा सदस्य हैं। वह रविवार को नई दिल्ली से रांची पहुंचे और मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और उनके विधायक बेटे हेमंत सोरेन के साथ एक बैठक की।
बैठक सोरेन के आवास पर हुई और करीब 45 मिनट चली।
बैठक के बारे में दोनों नेताओं ने कुछ नहीं बताया। मुंडा के साथ बैठक के बाद झामुमो ने भाजपा के प्रस्ताव पर विचार के लिए अपने विधायक दल की अलग बैठक की।
दिल्ली से रांची पहुंचने के बाद मुंडा ने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि वह झामुमो और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के नेताओं से मिलेंगे। उम्मीद है कि राज्य में नई सरकार शीघ्र ही बनेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications