उत्तर भारत में आंधी की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा और पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्य उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा में अगले 24 घंटों के दौरान धूल भरी आंधी और गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में छिटपुट वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान निकोबर एवं द्वीप समूह में बारिश के संकेत हैं, वहीं लक्ष्यद्वीप, केरल, में अगले 24 घंटे के दौरान गरज के साथ बारिश की उम्मीद है।

कर्नाटक के आतंरिक हिस्सों, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

देश के मध्य, पूर्व और पश्चिमोत्तर के मैदानी भागों में अधिकतम तापमान में किसी बदलाव के आसार नहीं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+