मैट्रो ने कूलिंग तकनीक में सुधार किया
दिल्ली मैट्रो कॉर्पोरेशन के एक अधिकारी ने कहा कि मुंदका-इंद्रप्रस्थ मार्ग पर चल रही नई ट्रेनों और नए कोचों में विकसित कूलिंग तकनीक को अपनाया गया है।
उन्होंने कहा,"44 डिग्री सेल्सियस के बाहरी तापमान के बावजूद मैट्रो का नया कूलिंग सिस्टम ट्रेनों में 25 डिग्री तक की ठंडक दे रहा है।"
उन्होंने कहा कि मैट्रो की सभी नई ट्रेनों में इसी तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।
इन ट्रेनों में 52 किलो वॉट के दो बड़े एसी लगाए गए हैं जो पूरी ट्रेन में तापमान को एकसमान रूप से कम बनाए रखते हैं।
ये एसी इकाइयां पूरी तरह से कंप्यूटर संचालित हैं, इसलिए एसी में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ठंडी हवा उपलब्ध कराई जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications